फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर प्रयागराज पहुंची साइकिल यात्रा, जोरदार स्वागत

भदोही के गोपीगंज से शुरू होकर प्रयागराज के भीटी पहुंची साइकिल यात्रा का यहां पर जोरदार स्वागत किया गया। पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकाली गई इस यात्रा में शामिल लोगों ने कई गांवों में भ्रमण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, योग, व्यायाम करने और साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में रविवार सुबह गोपीगंज में जीटी रोड बड़ा चौराहा से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। गोपीगंज, जंगीगंज, सूफीनगर, वहिदा मोड़, नवधन, ऊंज होते हुए साइकिल यात्रा प्रयागराज जिले के भीटी बरदवारी पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें