विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को अमर उजाला मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में सर्जन्स एसोसिएशन, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के ब्लड बैंक, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक, कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल व चैथम लाइन स्थित एनसीसी हाउस में रक्तदान शिविर लगाया गया। बेली, कॉल्विन अस्पताल और एनसीसी हाउस, सदर बाजार चौराहा स्थित छावनी सामान्य अस्पताल व मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी शिविर लगाया गया। कॉल्विन अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी, बेली में सीएमएस डॉ. भावना शर्मा, एमएलएन मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल में सीईओ मो. समीर इस्लाम शिविर का शुभारंभ किया।