फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रकाश बोले- राहुल गांधी देश को बताएं अपना असली धर्म और जाति

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ममफोर्डगंज स्थित फिरोज गांधी के कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रकाश पाल ने कहा कि राहुल गांधी देश को अपना असली धर्म और जाति बताएं। पूरा परिवार नकली है। राजनीति के लिए फिरोज गांधी को राहुल गांधी ने भुला दिया। अपने दादा को भूल गए हैं। गांधी परिवार ने फिरोज गांधी की कब्र पर आज तक दो फूल तक नहीं चढ़ाए। राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि वह किस जाति और धर्म को मानते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें