स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से सर्किट हाउस में बुधवार को वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कारगिल समेत अन्य ऑपरेशन में देश के लिए जान गंवाने वाले वीर सैनिकों की पत्नियों की सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी डॉ. अंकिता राज रहीं। उन्होंने शहीदों की पत्नियों के साहस की सराहना की। कहा कि आपके धैर्य और बलिदान से प्रेरणा मिलती है। महिला सशक्त है तभी देश सशक्त है। उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित करने के बाद उनके संस्मरण भी सुनें और उन्हें ढांढस भी बंधाया।