फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे नहीं, घरों से गुजर रहे तार, हो सकता है बड़ा हादसा!

चौफटका पुलिस चौकी के पास स्थित गली में वर्षों से बिजली के खंभे नहीं लगाए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब से यहां आबादी बसी है, तब से आज तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। मजबूरी में लोग घरों के बारजों और दीवारों के सहारे बिजली के तार जोड़कर कनेक्शन चला रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में तारों का जाल बना हुआ है और कई तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई,  लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया और सीवर की भी समस्या है कभी सफाई नहीं होती है सीवर चोक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें