बृहस्पतिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी मांगों के विरोध में अलग तरह का प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के शिक्षक एसोसिएशन (आटा) का विरोध, आटा गूंथ कर किया। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपने खून से आटे को गूंथा। वहीं छात्रों ने ये भी कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगें पूरी नहीं करेगा तो वे लोग आत्मदाह भी करने को मजबूर हो जाएंगे।