इलाहाबाद में शनिवार को हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन डॉक्टर प्रभात शास्त्री की जयंती पर आयोजित किया गया। इस मौके पर साहित्य जगत से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वालों में इलाहाबाद के डॉक्टर सुरेंद्र पाल सिंह, वाराणसी के डॉक्टर विजय शंकर शुक्ला, देवरिया के केदारनाथ द्विवेदी और डॉक्टर शशांक कपूर शामिल थे ।