इलाहाबाद में मंगलवार को सांस्कृतिक केंद्र में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रतिभागी बच्चों ने एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान बच्चों ने कजरी, सोहर और लोकगीत भी गाए।