पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों ने अलीगढ़ के खाद्यान्न व्यापारियों में चिंता है। मानना है कि यदि ईरान-इस्राइल युद्ध लंबा खिंचता है, तो जिले में दालों की आपूर्ति और कीमतों पर इसका असर पड़ना तय है। विशेष रूप से आयात होने वाली दालों के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। अलीगढ़ जिले के दाल बाजार के विषय में महावीर गंज खाद्यान्न व्यापार मंडल के अनुसार पूरे जिले में हर महीने लगभग 1,000 टन दालों की खपत होती है। दालों का मासिक टर्नओवर करीब 10 करोड़ रुपये है।