डॉ अबू फहद ने जेएन मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा स्नातक और शल्य चिकित्सा में स्नातकोत्तर किया। उन्होंने देश में 19 सीटों में पहली रैंक हासिल की। वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली से हृदय और वक्ष शल्य चिकित्सा में विशेषज्ञता लेंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कार्डियक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद हसीन आजम व उनकी टीम का आभार जताया।