क्षेत्राधिकारी खैर संजीव तोमर ने बताया कि थाना टप्पल अतंर्गत 21 मई को गांव नांगल खुर्द से एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसको जहर खिला दिया गया है, इस सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देररात्रि मृत्यु हो जाने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।