राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9:00 बजे वीसी प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में वीसी प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी सुदर्शन, उप कुलसचिव पवन कुमार, प्रो. नीता वार्ष्णेय, डॉ. शाहनवाज खान, प्राध्यापकगण, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और छात्र-छात्रा मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।