राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने 17 जूपन को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में सर सैयद स्मृति व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब केंद्र सरकार से भेजे गए एक रुपये में से लाभार्थी तक केवल 15 पैसे ही पहुंच पाते थे, लेकिन आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी सहायता की लगभग पूरी राशि सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंच रही है। यह परिवर्तन तकनीक की बदौलत संभव हुआ है।