अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में हुआ। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल राजकीय विमान से अलीगढ़ के हवाई अड्डे पर पहुंची, वहां से अलीगढ़ डीएम की अगुवाई में कार से राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी पहुंचीं। उनका यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, वीसी प्रोफेसर एनबी सिंह, कुलसचिव वीके सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी सुदर्शन, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह आदि ने अभिवादन किया।