यूपी राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और जनपद अलीगढ़ के पुलिस परिवार के 9 से14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वेक्सिनेशन के तहत 10 बालिकाओं का वेक्सिनेशन भी कराया। उसमें भाग लेने वाली कन्याओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।