राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। संगीत प्रस्तुति गुंजन और रागिनी की सरस्वती वंदना से शुरू हुईं। विशाखा ने ऐ मेरे वतन के लोगों, क्षमा वार्ष्णेय ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, गुंजन ने हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, गौतम ने आरंभ है प्रचंड, राशि वर्मा-आस्था ने भारत यह रहना चाहिए, दिनेश-मोहिनी ने ओ देश मेरे तेरी शान के सदके तथा नंदिनी सारस्वत ने संदेशे आते हैं" गीत प्रस्तुत किए। सृष्टि गुप्ता, सना चौहान, पिंकी कुमारी और प्रगति ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया।