थाना पालीमुकीमपुर के गांव बनूपुरा में 14 फरवरी की रात हुई किसान की हत्या के तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। इधर, आरोपियों की दहशत में किसान का बेटा, अपनी बुआ और भाई के साथ गांव से चला गया है। घर पर ताला लगा है। पीड़ित ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने आरोपियों के खुलेआम घूमने और पुलिस द्वारा मदद नहीं करने की बात कही है।