50 हजार का इनामी बदमाश शाका एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि मुठभेड़ में पुलिस ने उसके एक साथी निशांत उर्फ नरेंद्र को जरूर गिरफ्तार कर लिया है। शातिर शाका 11 दिन पूर्व दबिश के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था, जिसमें गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया था।