अलीगढ़ के मकदूम नगर वार्ड नंबर 44 स्थित पानी की टंकी रोड बिलाल मस्जिद के पास जलभराव और गंदगी की समस्या पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बा नगर निगम की टीम पहुंची, कुछ सफाई की, मगर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका। 16 मई सुबह पानी में ई रिक्शा पलटने से कई लोग घायल भी हुए।