हरियाणा के नूह मेवात क्षेत्र के साइबर हैकरों को अलीगढ़-हाथरस के गिरोह द्वारा बैंक खाते मुहैया कराए जा रहे थे। जिले की साइबर टीम ने इस गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए हैं। यह गिरोह मजदूरों को सरकारी योजनाओं का इनामी लालच देकर उनके दस्तावेज प्राप्त कर उनके बैंक खाते खुलवाते थे। फिर उन खातों को हैकरों को बेच देते थे। उन खातों में साइबर ठगी की रकम हैकरों द्वारा मंगाई जाती थी।