एएसपी सम्यक चौधरी ने बताया कि थाना खैर अंतर्गत 5 अप्रैल सुबह करीब 6.30 बजे गल्ला मंडी खैर में एक आड़त दुकानदार व एक अन्य व्यक्ति के बीच बाईक लगाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके पश्चात दोनों पक्षो के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि लूट जैसी कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है। मारपीट में घायलों का मेडिकल कराया गया।