अलीगढ़ जिले के विकास और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कस्बा खैर में एक नए बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 13 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति मिलने जा रही है।