11 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारी की हैं। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जो शराब की दुकान हैं वह या तो बंद रहेगी या फिर पर्दे से ढक कर रहेंगी। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर गड्ढे भरने का काम भी किया गया है। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।