अलीगढ़ शहर के जलालपुर की रहने वालीं आशी अग्रवाल ने कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा पास करने से पहले कैंसर को फेल किया है। पिछले वर्ष सन 2024 में आशी को पेट में कैंसर का पता चलने के बाद जिंदगी की बदल गई थी। अपने हौसले के दम पर 31 कीमोथैरेपी के बाद कैंसर को फेल किया और परीक्षा 54 फीसदी अंकों के साथ पास की। अब आशी के परिवार में खुशी का माहौल है और आशी के चेहरे पर भी कामयाबी की मुस्कान है। आशी अब कैंसर से उबर चुकी हैं और स्नातक की पढ़ाई करने के लिए तैयार है।