कल्याण सिंह नगर के संबंध में राजस्व परिषद की ओर से विस्तृत रिपोर्ट मांगे जाने के बाद स्थानीय प्रशासन निर्धारित मानकों के आधार पर विवरण जुटाने में जुट गया है। प्रशासनिक टीम अब उन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहनता से आंकलन कर रही है, जो नए जिले की व्यवहार्यता तय करेंगे। इसके लिए सीमांकन और भौगोलिक स्थिति पर फोकस किया जा रहा है।