सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि थाना जवां अंतर्गत सूचना मिली कि ग्राम रामपुर में पति-पत्नी के मध्य झगड़ा हो गया है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।