19 फरवरी देर रात जीटी रोड स्थित सुरक्षा विहार तिराहे पर प्रतिभा कालोनी के रहने वाले युवक का एक बाइक सवार से टकराने को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवार ने कुछ साथी बुला लिए और मारपीट हो गई। इसी बीच दूसरे युवक ने भी फायरिंग कर दी। फायरिंग से बाइक सवार के अलावा दो अन्य राहगीर घायल हो गए।