सीओ छर्रा संजीव तोमर ने बताया कि अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत 19 जनवरी को कलाई अड्डे पर एक लड़के के गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गईं हैं। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।