बुलंदशहर के रामघाट क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी योगेंद्र कश्यप की आस्था इन दिनों लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। बेटी के जन्म पर भगवान शिव से की गई मनौती पूरी होने के बाद वह राजघाट से कांवड़ लेकर खेरेश्वर धाम तक दंडौती लगाते हुए पहुंच रहे हैं। 8 अगस्त को अलीगढ़ से गुजरते समय उनकी अनोखी श्रद्धा को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई और सभी ने उनकी भक्ति की सराहना की।