अलीगढ़ के अतरौली में गांव ककेथल के निकट रामघाट कल्याण मार्ग पर 23 जनवरी सुबह करीब 9.30 बजे घने कोहरे में रोडवेज बस ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। इसमें चार बच्चे घायल हो गए व चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर अभिभावकों व स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को आनन-फानन सीएचसी लाया गया। जहां से तीन बच्चों और चालक को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।