28 जनवरी की शाम को अलीगढ़ में रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में 27 जनवरी की रात को लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाने पर बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने पहले पुलिस पर हमला किया और फिर पुलिस कर्मियों की छह बाइकें फूंक दीं जबकि पुलिस के चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की।