खैर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा मनीषा रावत पुत्री हरेंद्र सिंह निवासी गांव करनपुर हाल निवासी गभाना ने 97.60 अंक प्राप्तकर खैर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अलीगढ़ जिले में भी टॉप 5 की लिस्ट में जगह बनाई है। मनीषा का कहना है कि स्कूल से अतिरिक्त घर पर मम्मी का काम में हाथ बंटाया और 7 घंटे पढ़ाई की। सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता एवं स्कूल के गुरुजनों को दिया। उनकी जज और पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने की योजना है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज राठी एवं स्टाफ ने मनीषा रावत को शुभकामनाएं दीं।