अलीगढ़ के थाना गोरई पुलिस ने नाबालिग लड़की के धर्मांतरण और यौन शोषण से जुड़े मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों पर वादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। उन्होंने उसका धर्मांतरण कराया और उसके साथ गलत काम किया। परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में सफीक, मौलवी मौहम्मद तैयफ, कोतवाल, आमना और बानो शामिल हैं। इन्हें थाना क्षेत्र गोरई से पकड़ा गया।