गंगीरी के नीम नदी तट स्थित गुरूकुल में 23 जनवरी की रात एक बजे के करीब आचार्य गंगादयाल शौच कर आ रहे थे, तभी चार बदमाशों ने आचार्य को पकड़ लिया। बदमाशों ने उन्हें पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। बदमाश उनके हाथ-पैर बांध कर गुरूकुल से बाहर तक खींच कर ले जा रहे थे। आचार्य की चिल्लाने की आवाज सुनकर गुरूकुल के छात्रों ने डंडा लेकर बदमाशों का पीछा किया।