फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगीरी के मनैना में घेर में सो रहे व्यक्ति से 70 हजार रुपये और अंगूठी लूटी

गंगीरी के गांव मनैना निवासी योगेंद्र सिंह के घेर में मंगलवार रात लूटपाट हुई। रात करीब 11:30 बजे बदमाश पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने सोते हुए योगेंद्र सिंह को दबोच लिया और उनकी पिटाई की। बदमाशों ने उनकी लुंगी मुंह में ठूंस दी। लुटेरे हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और अलमारी में रखे 70 हजार रुपये ले गए। लूटपाट के बाद बदमाश योगेंद्र सिंह को घेर के पीछे आम के बाग में छोड़कर भाग निकले। बदमाशों के जाने पर योगेंद्र सिंह घेर में लौटे और बेटे को बुलाया। वे दोनों थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने योगेंद्र सिंह को इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें