श्रावण के तीसरे सोमवार गभाना के कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमिया बाबा आश्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भांग, धतूरा, बेल, दूध और गंगाजल से जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। लोगों ने मेले का भी आनंद लिया। उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।