सीओ गभाना धन्नजंय ने बताया कि अलीगढ़ के थाना गभाना अंतर्गत 30 जनवरी को शाम 5.30 बजे एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस, एफएसएल व डॉग स्क्वाड टीम ने साक्ष्य संकलित किए। घायल पवन उर्फ जय प्रकाश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।