12 जुलाई दोपहर गभाना हाईवे पैराई ओवरब्रिज के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मैरिस रोड निवासी आलोक अग्रवाल जेवर से अलीगढ़ लौट रहे थे। किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार रेलिंग तोड़कर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में आलोक घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन से कार हटवाई।