स्कॉटलैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में अलीगढ़ के रहने वाले एथलीट गुलवीर सिंह के 10 हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतने पर उनको अंतरराष्ट्रीय शूटर अलीगढ़ की रहने वालीं अन्नूराज सिंह और उनके पिता डॉ. एसपी सिंह ने बधाई दी है। अलीगढ़ की रहने वाली अन्नूराज सिंह ने सन 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके 16 साल बाद अलीगढ़ से किसी खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीता है।