समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन एएमयू पहुंचे। उन्होने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राज्यसभा में उठाएंगे। वह यूनिवर्सिटी के बाबे सैयद पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और शुल्क वृद्धि छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने को समर्थन भी दिया। रामजीलाल सुमन ने कहा यूनिवर्सिटी में लंबे समय से धरना देने के बाद कुछ छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यह मामला काफी गंभीर है।