अलीगढ़ से जिला बदर की कार्रवाई पर गांव खेड़ा के मौजूदा प्रधान अमित कुमार काे पकड़ने के बाद 1 अगस्त को दिन में पुलिस ने ढोल-ताशे के साथ कोतवाली से रामघाट रोड तक उसका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी प्रधान के हाथों में जिला बदर लिखा पोस्टर था। उसे बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट के गांव जरगंवा में छोड़ने के साथ छह माह तक जनपद में न घुसने की चेतावनी भी पुलिस ने दी है।