अलीगढ़ शहर के मेडिकल रोड स्थित रिफा कॉम्प्लेक्स में चल रहे दुआ रहीम रेस्टोरेंट के चिकन काली मिर्च में कॉकरोच और मक्खी पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। साथ ही चिकन काली मिर्च और अन्य मिर्च का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। यहां पर सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाए जाने पर नोटिस देकर जवाब मांगा है।