फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने 30 जुलाई को धनीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आरोप लगाते हुए लाखों रुपये की लागत से बने स्टेडियमों को शुरू न करने और टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा है कि धनीपुर में बने अलहदादपुर और गजनीपुर स्टेडियम को अभी तक शुरू नहीं किया है, जबकि ये स्टेडियम भारत सरकार की ओर से बनकर तैयार हो चुके हैं। उनका आरोप है कि जिला युवा कल्याण विभाग के पास बजट न होने का हवाला देकर स्टेडियमों को शुरू नहीं किया जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश शासन ने स्थानीय फंडों से इन स्टेडियमों को शुरू कर संचालन करने का शासनादेश जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें