गभाना स्थित अटल आवासीय विद्यालय में एसपी क्राइम ने साइबर अपराध, मिशन शक्ति एवं नशामुक्ति के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया। यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक-बालिकाओं एवं प्रदेश के अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। सर्वप्रथम एसपी क्राइम ममता कुरील व सहायक श्रम आयुक्त शेर सिंह ने मां सरस्वती एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया।