अलीगढ़ में आज खेल और सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन, अलीगढ़ द्वारा आयोजित अस्मिता साइकिलिंग लीग में एसएसपी नीरज जादौन ने शिरकत की। एसएसपी ने न केवल इस लीग का मनोबल बढ़ाया, बल्कि खुद भी पैडल मारकर युवाओं और शहरवासियों को फिटनेस का संदेश दिया।