अलीगढ़ की थाना बन्नादेवी पुलिस ने ठगी, टप्पेबाजी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 75000 रुपये, नकली नोटों की 12 गड्डी, अवैध तमंचा कारतूस, अवैध चाकू, एक कार, एक एक्टिवा व एक नोट गिनने वाली मशीन बरामद की है।