अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने अलीगढ़ की नुमाइश में कृष्णांजलि मंच पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। संचालन योगेश कौशिक व अध्यक्षता सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह ने किया। शुभारंभ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीना, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजेंद्र सिंह यादव, एएमयू एमओआईसी विभा शर्मा,जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा,जीशान अहमद,ओजोन सिटी के विशाल सिंह,रवि गुप्ता व वरिष्ठ समाज सेवी ललित मोहन सिंह ने किया। सम्मेलन में पत्रकारों को सम्मानित किया गया।