फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आए नागरिक उड्डयन महानिदेशक फ़ैज़ अहमद किदवई, रिपोर्टर दीपक शर्मा की खास बातचीत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना के 150 साल पूरे होने पर देश के महानिदेशक नागरिक उड्डयन फ़ैज़ अहमद किदवई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम पूरा हो चुका है। यात्री टर्मिनल का काम होना बाकी है। इसके पूरा होते ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में अलीगढ़ एयरपोर्ट से भी कई एयरलाइन कंपनियां अपनी उड़ान संचालित करने में रुचि दिखा रही है। अलीगढ़ एयरपोर्ट को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक होने का फायदा मिलेगा। इसके अलावा महानिदेशक ने एएमयू में पढ़ाई के दौरान अपने छात्र जीवन की यादों को भी साझा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें