अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।