अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित मकदूम नगर मैदान में आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन शुक्रवार देर शाम रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। देशी-विदेशी पहलवानों की भागीदारी से सजे इस दंगल का फाइनल मुकाबला बेहद आकर्षक रहा। भारत केसरी नासिर पहलवान ने फ्रांस के लुको पहलवान को पटखनी देकर खिताब अपने नाम कर लिया।